Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedदिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद इस्तीफा देने पहुंचीं आतिशी, LG बोले-...

दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद इस्तीफा देने पहुंचीं आतिशी, LG बोले- ‘यमुना मैया का शाप लगा है’

दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी की वापसी हुई, वहीं एक दशक से ज्यादा दिल्ली में अपनी सरकार चला रही आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। पार्टी को केवल 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 48 सीटों पर शानदार जीत दर्ज कर सत्ता पर काबिज हुई।

Image

इसी कड़ी में बीतें दिन दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी सिंह दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा देने पहुंची। जहां अब खबरों की माने तो उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने आतिशी को कहा कि आपको यमुना मैया का शाप लगा था। एक बड़े समाचार पत्र की खबर के मुताबिक एलजी की तरफ से यह बयान दिया गया था। उन्होंने कहा कि आप सरकार को यमुना नदी की सफाई पर ध्यान देना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। एलजी ने तंज कसते हुए कहा, “यमुना मैया का शाप लग गया है।” अब आतिशी ने इस पर कैसी प्रतिक्रिया दी, क्या बोला, अभी तक स्पष्ट नहीं।

यमुना को लेकर एलजी की सख्त टिप्पणी

LG वीके सक्सेना ने आरोप लगाया कि उनकी ओर से कई बार यमुना की सफाई के समाधान सुझाए गए थे, लेकिन AAP सरकार ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान यमुना की स्थिति को लेकर कई आरोप-प्रत्यारोप लगे थे, जिन पर अब कोई बात नहीं कर रहा है।

लेकिन इस बयान पर अब तक न तो आतिशी और न ही आम आदमी पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया आई है।

दिल्ली चुनाव में AAP नेताओं की बड़ी हार

इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, सोमनाथ भारती और सौरभ भारद्वाज जैसे दिग्गज अपनी सीट बचाने में नाकाम रहे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि AAP सरकार के प्रति जनता में नाराजगी काफी ज्यादा थी, जिसका नतीजा चुनाव परिणामों में देखने को मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments