Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsदिल्ली के CM पद के रूप में 21 सितंबर को आतिशी ले...

दिल्ली के CM पद के रूप में 21 सितंबर को आतिशी ले सकती हैं शपथ, LG ने राष्ट्रपति से की सिफारिश

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी 21 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि उपराज्यपाल ने इस संबंध में राष्ट्रपति और केंद्रीय गृह मंत्रालय को सिफारिश भेजी है। बता दें कि बुधवार को अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि केजरीवाल की ओर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की कोई तारीख प्रस्तावित नहीं की गई है।

इस बीच केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी के विधायकों ने आतिशी को विधायक दल का नेता चुन लिया है और आतिशी ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को पत्र लिखकर शपथ दिलाने का अनुरोध किया था। बता दें कि शराब नीति मामले में जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफे की घोषणा की थी। उन्होंने और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने 17 सितंबर को उपराज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को इस्तीफा भेज दिया था।

आतिशी विधायक दल की नेता चुनी गई हैं

केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी की बैठक हुई। इस बैठक में आतिशी को विधायक दल की नेता चुना गया। आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष गोपाल राय ने उपराज्यपाल को पत्र लिखकर आतिशी के विधायक दल की नेता चुने जाने की जानकारी दी।

इसके बाद आतिशी ने भी उपराज्यपाल को पत्र लिखा। उस पत्र में आतिशी ने उपराज्यपाल को बताया है कि उन्हें आम आदमी पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया है। उन्होंने उपराज्यपाल से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की तिथि सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

आतिशी को मिल सकती है जेड प्लस सुरक्षा

सूत्रों का कहना है कि आतिशी के अनुरोध के बाद उपराज्यपाल ने राष्ट्रपति और केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखा है। इस पत्र में अनुरोध किया गया है कि आतिशी को 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाए।

इस बीच, दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस आतिशी को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करा सकती है। पुलिस के एक आला अधिकारी के मुताबिक, पुलिस निवर्तमान मुख्यमंत्री केजरीवाल की सुरक्षा की भी समीक्षा करेगी, क्योंकि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल केजरीवाल को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मिली हुई है, जिसके तहत एक सुरक्षाकर्मी को एक शिफ्ट में करीब 40 सुरक्षाकर्मी मुहैया कराए जाते हैं।

वहीं, आतिशी के बारे में अधिकारी ने कहा कि प्रोटोकॉल के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है। दिल्ली पुलिस ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा पाने वाले व्यक्ति की सुरक्षा के लिए एक शिफ्ट में करीब 22 सुरक्षाकर्मी तैनात करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments