Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsArvind Kejriwal News : 2 दिन में अरविंद केजरीवाल खाली कर देंगे...

Arvind Kejriwal News : 2 दिन में अरविंद केजरीवाल खाली कर देंगे CM आवास, अब यहां करेंगे निवास

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नया घर तय हो गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल एक से 2 दिन में मुख्यमंत्री आवास खाली कर अपने विधानसभा क्षेत्र में नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे। यह फैसला उनके कामकाज की सुविधा और अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से नजदीकी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बता दें कि पूर्व सीएम केजरीवाल ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जानकारी के मुताबिक वे दो दिन के अंदर सिविल लाइंस में 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास को खाली कर देंगे। इस बदलाव से उन्हें स्थानीय निवासियों से बेहतर संपर्क स्थापित करने का मौका मिलेगा।

नए आवास की तलाश

आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल के लिए ऐसी जगह ढूंढ़ ली है, जो उनके कामकाज के लिए सुविधाजनक हो और आने-जाने में भी दिक्कत न हो। इससे उन्हें शहर के अलग-अलग इलाकों और निवासियों से जुड़े रहने में मदद मिलेगी। पार्टी ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि केजरीवाल जल्द ही मुख्यमंत्री आवास खाली कर देंगे और नए आवास की तलाश की जा रही है।

विधानसभा क्षेत्र से कनेक्शन

केजरीवाल अपने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के पास एक घर की तलाश कर रहे हैं ताकि वे वहां के लोगों से नियमित संपर्क में रह सकें। दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण, आप के राष्ट्रीय संयोजक अपने समय और संसाधनों का पूरा उपयोग करना चाहते हैं।

आवास की पेशकश

पार्टी ने कहा कि विधायकों, पार्षदों और यहां तक ​​कि आम लोगों ने भी केजरीवाल को आवास की पेशकश की है। उन्हें डिफेंस कॉलोनी, पीतमपुरा, जोरबाग, चाणक्यपुरी, ग्रेटर कैलाश, वसंत विहार और हौज खास जैसे विभिन्न क्षेत्रों से आवास की पेशकश मिली है। लेकिन केजरीवाल का मानना ​​है कि वे ऐसी जगह पर रहेंगे, जहां उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से मिलने में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments