Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsदिल्ली में BJP की बढ़त को अनिल विज ने बताया मोदी का...

दिल्ली में BJP की बढ़त को अनिल विज ने बताया मोदी का जलवा, बोले-कांग्रेस अब देश में जीरो

चंद्रशेखर धरणी: दिल्ली में भाजपा को रुझानों में कामयाबी मिलती दिख रही है और भाजपा सरकार बनाती दिख रही है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने खुशी जाहिर की और इसे मोदी का जलवा बताया। विज ने कहा यह मोदी जी की जीत है मोदी जी को जय श्री राम

“जीरो हुई कांग्रेस”

दिल्ली चुनाव के आ रहे नतीजों में कांग्रेस बुरी तरह पिछड़ रही है और खाता भी खुलता नही दिख रहा। जिस पर अनिल विज ने कहा दिल्ली के लोगों ने बहुत अच्छा फैंसला दिया है कांग्रेस अब इस देश में जीरो है।

“वेलेंटाइन डे नहीं राधा-कृष्ण दिवस”

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखते हुए वेलेंटाइन डे पर सवाल उठा दिया है। विज ने कहा अगर प्यार है और आप इसे व्यक्त करना चाहते हैं, तो यह वेलेंटाइन डे पर ही क्यों करना। राधा कृष्ण का प्यार पूरे विश्व मे सबसे अलौकिक है आप जो गिफ्ट बांटते फिरते हो यह राधा कृष्ण दिवस पर होना चाहिए।
“कोई नहीं कर सकता हमला”
हरियाणा के नारनोल में बिजली कर्मचारियों पर हुए हमले पर बिजली मंत्री अनिल विज ने सख्ती दिखाई है। विज ने कहा मामला संज्ञान में आते ही उन्होंने अधिकारियों को सख्त आदेश दे दिए थे। अनिल विज के रहते अनिल विज के कर्मचारियों को कोई कैसे कोई हमला कर जाए। कर्मचारियों को अनिल विज को प्रोटेक्शन है उन पर कोई हमला नही कर सकता।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments