Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsलखनऊ में आज होगी यूपी कैबिनेट की अहम बैठक, CM योगी आदित्यनाथ...

लखनऊ में आज होगी यूपी कैबिनेट की अहम बैठक, CM योगी आदित्यनाथ करेंगे बैठक की अध्यक्षता

लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी. लोकभवन में सुबह 11 बजे होने वाली इस बैठक में कई प्रस्ताव पेश किए जाएंगे. बैठक में आवास विभाग का प्रस्ताव सबसे बड़ा होगा. इस प्रस्ताव के तहत उत्तर प्रदेश में भवन निर्माण उपविधि 2025 के संशोधन को हरी झंडी दी जाएगी.

भवन निर्माण और विकास उपविधि-2025 तैयार हो चुकी है. कैबिनेट की बैठक में अमृत योजना में निकायों के अंश बंटवारे पर भी फैसला हो सकता है. बैठक में कुछ विकास प्राधिकरणों का सीमा विस्तार करने के प्रस्ताव भी आ सकते हैं, जिन पर मुहर लगेगी. इनके साथ राजधानी में बनने वाले पहले सीड पार्क का भी प्रस्ताव कैबिनेट की स्वीकृति के लिए आ सकता है. ये पार्क करीब 200 एकड़ में बनाया जाएगा. इसके बनने के बाद प्रदेश को दूसरे राज्यों से बीज की निर्भरता कम होगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments