Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsआंखों के डॉक्टर की लगा दी नाइट ड्यूटी, फिर क्या हुआ देखें

आंखों के डॉक्टर की लगा दी नाइट ड्यूटी, फिर क्या हुआ देखें

हमीरपुर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नादौन में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। जानकारी के अनुसार विभाग के पास डॉक्टरों की फौज होने के बावजूद कभी आंख के डॉक्टर, कभी कान के डॉक्टर तो कभी किसी अन्य डॉक्टर को रात्रि ड्यूटी पर लगा दिया जाता है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। गौर हो कि स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नादौन में आंख के डॉक्टर को रात्रि ड्यूटी पर लगा दिया। जब स्वास्थ्य केंद्र में एक डिलीवरी केस आया तो डॉक्टर के होश उड़ गए। मजबूरन डॉक्टर को केस को हमीरपुर रेफर करना पड़ा।

इससे न केवल अभिभावकों को परेशानी हुई, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की कथित कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए। ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जब कान के डॉक्टर को रात्रि ड्यूटी पर लगा दिया गया और जब मरीज आया तो डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए थे। मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग लापरवाही क्यों बरत रहा है? गौर हो कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नादौन में 3 जिलों से लोग स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आते हैं।

बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की माता के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था, जिससे विभाग हरकत में आया था और थोड़े दिन हालात ठीक रहे, किंतु अब फिर से वैसे ही हालात बनते जा रहे हैं, जैसे पहले थे। लोगों ने मांग की है कि स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान दे। इस संबंध में बीएमओ डॉ. केके शर्मा ने बताया कि सभी डॉक्टर एमबीबीएस होते हैं, जिन्हें मरीजों को देखने का प्रावधान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments