Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsअमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला कहा- ‘राहुल बाबा की तीन...

अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला कहा- ‘राहुल बाबा की तीन पीढ़ियों में इतना दम नहीं की 370 वापस ले आएं’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार (26 सितंबर 2024) को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “राहुल बाबा कहते हैं हम 370 वापस लाएंगे। मैं इस मंच से कहना चाहता हूं कि राहुल बाबा, आपका क्या है, आपकी तीन पीढ़ियों में इतनी ताकत नहीं है कि वे 370 वापस ला सकें।” अमित शाह ने आगे कहा कि मोदी जी की सरकार में न तो पत्थरबाजी हो रही है और न ही आतंकवाद है। राहुल बाबा ने कल कहा कि हम राज्य का दर्जा देंगे। देश की संसद में कहा गया है कि चुनाव के बाद हम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देंगे।

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा जरूर मिलेगा, लेकिन नरेंद्र मोदी देंगे। उमर अब्दुल्ला और राहुल बाबा कहते हैं कि हम कश्मीर में लोकतंत्र लाएंगे, इन परिवारों ने 70 साल तक जम्मू-कश्मीर को बांट कर रखा। क्या यहां पहले चुनाव होते थे? यह काम हमारे नेता मोदी जी ने किया है। इन लोगों ने अपने लोगों को टिकट देकर नेता बना दिया है।

‘आतंक फैलाने वालों को फांसी से जवाब दिया जाएगा’

अमित शाह ने आगे कहा कि मेरा हेलीकॉप्टर यहां उतरना था, लेकिन नहीं उतर सका। मैं उधमपुर में उतरा। मैंने ड्राइवर से पूछा कि यहां पहुंचने में 1 घंटा लगेगा, लेकिन ड्राइवर ने कहा कि अच्छी सड़क होने के कारण 25 मिनट लगेंगे। मोदी जी ने इस सड़क को बनाने का काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि अफाल गुरु को फांसी होनी थी या नहीं? आतंक फैलाने वालों को फांसी से जवाब दिया जाएगा। शिंदे साहब ने कुछ दिन पहले कहा था कि मैं मंत्री था लेकिन लाल चौक आने से डरता था, लेकिन आज शिंदे साहब बुलेटप्रूफ कार की भी जरूरत नहीं है, आप अपने परिवार के साथ आइए।

‘हम जम्मू में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाएंगे’

अमित शाह ने आगे कहा कि जब भाजपा की सरकार आएगी तो हम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सालाना किस्त 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार करेंगे। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनेगा, जम्मू में मेट्रो आएगी। हम हर साल आतंकवादियों द्वारा तोड़े गए 100 मंदिरों का जीर्णोद्धार करेंगे। हम अग्निवीरों को शत-प्रतिशत रोजगार उपलब्ध कराने के लिए काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments