Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsBMC की सभी सीटों के रिजल्ट घोषित, महायुति के पास बहुमत, AIMIM...

BMC की सभी सीटों के रिजल्ट घोषित, महायुति के पास बहुमत, AIMIM ने राज ठाकरे से ज्यादा सीटें जीतीं

मुंबई महानगरपालिका (BMC) की सभी 227 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस बार BMC चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की है। दोनों दलों को मिलाकर महायुति के पास कुल 118 सीटें हो गई हैं, जो मेयर बनाने के लिए जरूरी 114 के बहुमत से चार सीट ज्यादा है।

कांग्रेस को 24 सीटों पर जीत मिली है, जबकि अजित पवार गुट की NCP को मुंबई में सिर्फ 3 सीटें हासिल हुईं। शरद पवार गुट को महज 1 सीट से संतोष करना पड़ा। समाजवादी पार्टी ने 2 सीटें जीतीं, वहीं असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की।

ठाकरे बंधुओं को झटका

BMC चुनाव में साथ आए उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को करारा झटका लगा है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) को 65 सीटें मिलीं, जबकि राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) को केवल 6 सीटों पर जीत मिली। दिलचस्प बात यह रही कि AIMIM ने MNS से ज्यादा सीटें जीत लीं।

BMC में किसे कितनी सीटें

* बीजेपी: 89
* शिवसेना (शिंदे): 29
* शिवसेना (यूबीटी): 65
* कांग्रेस: 24
* एनसीपी (अजित पवार): 3
* एनसीपी (शरद पवार): 1
* AIMIM: 8
* सपा: 2
* MNS: 6

टूटा अविभाजित शिवसेना का वर्चस्व

BMC की सत्ता पर करीब 25 साल तक अविभाजित शिवसेना का दबदबा रहा था। इस बार बीजेपी ने उस वर्चस्व को तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। शानदार प्रदर्शन के साथ महायुति अब बीएमसी की सत्ता संभालने की तैयारी में है। शाम को दक्षिण मुंबई में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पार्टी के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन महाराष्ट्र की 29 में से 25 महानगरपालिकाओं में सत्ता बनाने जा रहा है।

गौरतलब है कि BMC सहित सभी महानगरपालिकाओं में 15 जनवरी को मतदान हुआ था। 227 सदस्यीय BMC देश का सबसे अमीर नगर निकाय है, जिसका 2025-26 का बजट 74,427 करोड़ रुपये है। इस चुनाव में कुल 54.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments