Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsअकाली नेता बिक्रम मजीठिया को मोहाली कोर्ट में किया गया पेश, 7...

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को मोहाली कोर्ट में किया गया पेश, 7 दिन की विजिलेंस रिमांड पर भेजा

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने ड्रग मनी से संबंधित आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार किया है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उन्होंने विजिलेंस कार्यालय में बिताई। आज उन्हें मोहाली कोर्ट में पेश किया गया कोर्ट ने बिक्रम सिंह मजीठिया को 7 दिन की विजिलेंस रिमांड पर भेजा।

उनकी पेशी को लेकर कोर्ट के बाहर कड़ी सुरक्षा है। मजीठिया के पहुंचने से पहले ही उनके समर्थक जुटने लगे थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पेशी के लिए रास्ता साफ कर दिया है और रस्सियां ​​लगाकर बंद कर दिया है। लोगों को इससे गुजरने की इजाजत नहीं दी गई। उधर, बुधवार रात को कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद मजीठिया के वकीलों ने उनसे एक घंटे तक मुलाकात की।

वकीलों ने कहा कि जिस रिपोर्ट के आधार पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था, उसे सुप्रीम कोर्ट पहले ही खारिज कर चुका है। उधर, विजिलेंस ने मजीठिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया है। उन पर 540 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति रखने का आरोप है। टीम इस मामले की जांच कर रही है।

यह मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है। सभी राजनीतिक दल इस कार्रवाई को गलत बता रहे हैं। उनका कहना है कि विपक्ष को दबाने की कोशिश की जा रही है। इस पर सीएम भगवंत मान ने कहा है कि कानून के मुताबिक कागजी कार्रवाई की गई है। उनका साथ देने वाले भी दोषी होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments