Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent News'बिजली के बाद अब सरकार ने लोगों को दिया पानी का झटका'

‘बिजली के बाद अब सरकार ने लोगों को दिया पानी का झटका’

हिमाचल प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस नीत सुक्खू सरकार पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बड़े आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल की सुक्खू सरकार ने चुनाव के समय जनता से जो लुभावने वादे किए थे उन्हें पूरा करना तो दूर बल्कि लोगों की भलाई के लिए प्रदेश में पहले से चल चल रही योजनाओं को खत्म करने का भी काम कर रही है .

जयराम ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि चुनाव के समय लोकलुभावन वादे करने वाली कांग्रेस पार्टी भूल गई है कि प्रदेश के लोगों पर बिजली का बोझ लादने से सरकार नहीं चलती है साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हर चीज फ्री-फ्री-फ्री की घोषणा करने वाली कांग्रेस पार्टी पहले से मिल रही चीजें छीनती जा रही है उन्होंने आगे कहा कि बिजली पर मिलने वाली 125 यूनिट की सब्सिडी बंद करने और 300 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करने पर ज़्यादा बिल वसूलने के तानाशाही फैसले के बाद अब सरकार ने प्रदेश की जनता को फिर एक और झटका दिया है.

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार सुक्खू सरकार ने प्रदेश के लोगों को नि:शुल्क मिल रहे हैं पेयजल की योजना को भी खत्म कर दिया है इसके साथ ही शहरों में मिलने वाले पानी के कीमतों में भारी वृद्धि की है जिसका असर प्रदेश वासियों के जेबों पर पड़ना तय है। चुनाव में सभी चीजें फ्री देने का वादा करने के बाद पहले से फ्री मिल रही है चीजों को छीन लेना, सुविधाओं को महंगा कर देना प्रदेश के लोगों से एक धोखा है जिसके लिए मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए.

नेता प्रतिपक्ष ठाकुर ने कहा कि सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि हिमाचल में उसी कांग्रेस पार्टी की सरकार है जिसने चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे किए थे सब कुछ फ्री में देने का आश्वासन दिया था, खटाखट की स्कीम चलाकर हिमाचल समेत पूरे देश के लोगों को बरगलाने का काम किया था प्रदेश के लोगों को महंगाई और बेरोज़गारी की दलदल में धकेलने वाली कांग्रेस अब एक बार फिर देश के अन्य राज्य (हरियाणा और जम्मू कश्मीर) में हो रहे विधानसभा चुनाव में फिर से झूठे वादे कर रही है। हरियाणा और जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के नेता सरकारी नौकरियों की भर

मार, रोजगार की भरमार लगाने समेत बिजली, पानी जैसी सुविधाओं को लेकर बड़ी बड़ी बातें कर रहे हैं इसके अलावा महिलाओं, किसानों, बुजुर्गों, बीमार लोगों के लिए बड़ी बड़ी योजनाएं लाने की बातें कर रहे हैं जबकि उसी कांग्रेस पार्टी की सरकार हिमाचल प्रदेश में हर दिन इन सभी वर्गों के खिलाफ़ कोई ना कोई साजिश कर रही है। पूर्व सरकार द्वारा उन्हें मिली सुविधाओं को छीन रही है और जनता की भलाई के लिए पहले से चल रही योजनाओं को बंद करने का काम कर रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments