Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedपंजाब में आप नेता पर हुआ हमला, विरोधी पार्टी पर लगा आरोप

पंजाब में आप नेता पर हुआ हमला, विरोधी पार्टी पर लगा आरोप

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक नेता पर हमला करने का मामला सामने आया है। नगर पंचायत मलौद के आम आदमी पार्टी पार्षद रछपाल सिंह पाला सोमलखेड़ी पर कुछ लोगों ने हमला किया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हलका विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने इस हमले के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है।

घटना के बाद अस्पताल पहुंचे विधायक

जब यह सूचना पायल हलका के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को मिली, वे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचे और घायल पार्षद रछपाल सिंह स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह हमला राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित लगता है। विधायक ग्यासपुरा ने कहा कि “तरनतारन उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता बौखलाए हुए हैं, जिसके चलते इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।” उन्होंने प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

कांग्रेस पर लगाया आरोप

विधायक ग्यासपुरा ने स्पष्ट रूप से कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आम आदमी पार्टी पार्षद पर हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक है और विपक्ष की हताशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतांत्रिक तरीके से सुलझाए जाने चाहिए, न कि हिंसा के माध्यम से।

पुलिस को कार्रवाई के निर्देश

विधायक ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि दोषियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो ऐसी घटनाएं भविष्य में और बढ़ सकती हैं।

अलर्ट मोड पर स्थानीय प्रशासन

हमले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायल पार्षद के बयान दर्ज कर लिया है और पुलिस ने हमले में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और मामले की जांच तेजी से की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments