Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsAAP ने दिल्ली में बदला पार्टी अध्यक्ष, मनीष सिसोदिया को पंजाब की...

AAP ने दिल्ली में बदला पार्टी अध्यक्ष, मनीष सिसोदिया को पंजाब की मिली जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार (21 मार्च) को बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज को दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने पूर्व मंत्री गोपाल राय की जगह ली है। पार्टी ने गोपाल राय को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया है।

मनीष सिसोदिया को अहम जिम्मेदारी

आप ने सबसे अहम राज्य पंजाब की जिम्मेदारी पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दी है। उन्हें प्रभारी बनाया गया है। राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। पंकज गुप्ता को गोवा का प्रभारी बनाया गया है। इन फैसलों से साफ है कि पार्टी पंजाब के साथ-साथ गुजरात, गोवा और छत्तीसगढ़ में भी संगठन को मजबूत करेगी और भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस को भी बड़ी चुनौती देगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद संगठन में बदलाव के कयास लगाए जा रहे थे। इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर आप की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक हुई। इस बैठक में संगठन महासचिव संदीप पाठक, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, पूर्व CM आतिशी, विधायक इमरान हुसैन, पंकज गुप्ता, सांसद N.D गुप्ता और राघव चड्ढा मौजूद रहे।

मेहराज मलिक को जम्मू-कश्मीर की कमान

आप ने जम्मू-कश्मीर में मेहराज मलिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वह राज्य में आप के इकलौते और पहले विधायक हैं।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने यह बड़ा बदलाव ऐसे समय किया है, जब हाल ही में उसे दिल्ली में हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी के सामने पंजाब को बचाने की चुनौती है। ऐसे में मनीष सिसोदिया को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही सिसोदिया पंजाब में सक्रिय थे। हालांकि, विपक्षी दलों कांग्रेस और भाजपा ने इस पर सवाल भी उठाए थे। हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने भी पंजाब का दौरा किया था। वहां से लौटने के बाद पार्टी ने छह बड़े बदलाव किए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments