Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsभीषण ठंड और आंधी-तूफान... 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट ! जानिए...

भीषण ठंड और आंधी-तूफान… 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट ! जानिए आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम ?

दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के कारण भारी बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, तूफान की वजह से अगले कुछ दिनों तक देशभर में मौसम ठंडा रहेगा। दिल्ली समेत उत्तर भारत में भी ठंडी हवाएं चलने लगी हैं, जिससे ठंड का असर बढ़ रहा है। साथ ही, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं, जो मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ाने का कारण बन सकती है।

ठंड के साथ प्रदूषण का खतरा

दिल्ली में मौसम का रुख ठंडा हो रहा है, जबकि वायु गुणवत्ता (AQI) के स्तर में भी गिरावट आई है। दिल्ली में बीते दिन अधिकतम तापमान 33.88 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.94 डिग्री रहा। आज यानी 26 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31.06 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, और हवा की रफ्तार 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 198 पर है, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है, लेकिन सीपीसीबी के अनुसार, दिवाली के बाद वायु प्रदूषण और ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है।

अगले कुछ दिन बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का असर अगले तीन दिनों तक दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के रूप में देखने को मिलेगा। ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और केरल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर के सभी 8 राज्यों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वी झारखंड, पूर्वी बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और दक्षिणी कर्नाटक में भी वर्षा के आसार हैं।

दिवाली के बाद बढ़ेगी ठंड

दिवाली के बाद दिल्ली और अन्य मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने का अनुमान है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से पहाड़ों पर बर्फबारी होगी, जिससे ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं मैदानों तक पहुंचेगी। इससे दिल्ली और आसपास के इलाकों में सुबह और शाम को ठंडक और बढ़ जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments