Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedआंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में बस गिरने से 8...

आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में बस गिरने से 8 से ज्यादा लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, अचानक से एक प्राइवेट ट्रैवल्स बस चित्तूर-मरडुमल्‍ली घाट रोड पर अपना संतुलन खोकर गहरी घाटी में जा गिरी, इस सड़क दुर्घटना में 10 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, बस में कुल 37 यात्री सवार थे, यह बस तेलंगाना के भद्राचलम से अन्नावरम की ओर जा रही थी।

कलेक्टर ने हादसे की पुष्टि, बचाव कार्य जारी
ASR जिला कलेक्टर दिनेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अब तक 9-10 लोगों की मौत की खबर है, प्रशासन ने तेज राहत अभियान चलाते हुए घायलों को भद्राचलम एरिया अस्पताल पहुंचाया है, कलेक्टर के अनुसार घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

कैसे हुआ हादसा
शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस चित्तूर-मरडुमल्‍ली गिरी मार्ग पर मोड़ पर चालक के नियंत्रण खोने के बाद गहरी घाटी में जा गिरी, हादसा इतना भीषण था कि कई यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

राहत दलों ने तुरंत संभाला मोर्चा
हादसे से खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और रेस्क्यू टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाला, घायल यात्रियों को स्ट्रेचर और रस्सियों की मदद से घाटी से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, प्रशासन मृतकों की पहचान कर परिवारों को सूचना दे रहा है, हादसे की खबर के बाद भद्राचलम और ASR जिले में शोक की लहर फैल गई है।

सीएम नायडू ने जताया दुख
आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और बड़े अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए, उन्होंने सभी विभागों को समन्वय बनाकर राहत और चिकित्सा सेवाएं तेज करने तथा घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज देने के आदेश दिए, अधिकारियों ने सीएम को अब तक के बचाव कार्यों, बस में सवार यात्रियों की संख्या और अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments