Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
तमिलनाडु में डीजल लेकर जा रही मालगाड़ी में लगी भयानक आग
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsतमिलनाडु में डीजल लेकर जा रही मालगाड़ी में लगी भयानक आग

तमिलनाडु में डीजल लेकर जा रही मालगाड़ी में लगी भयानक आग

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के नजदीक एक डीजल से भरी मालगाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद ट्रेन को तुरंत रोका गया. हादसे के कारण कई डीजल टैंकरों में आग फैल गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि चारों ओर धुएं का गुबार छा गया और आसमान धुएं से ढक गया. इस भयानक घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वहीं, सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. एनडीआरएफ (NDRF) की दो टीमें घटनास्थल पर पहुंची हैं. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और आग के कारणों की जांच की जा रही है. तिरुवल्लुर के पास आज सुबह एक मालगाड़ी के चार डिब्बों में अचानक आग लग गई. रेलवे के अनुसार, यह मालगाड़ी डीजल लेकर मनाली से तिरुपति जा रही थी. आग की लपटों में चार डिब्बे बुरी तरह से आ गए, जबकि बचे डिब्बों को समय रहते अलग कर लिया गया. घटना के तुरंत बाद रेलवे और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments