Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsदिल्ली में आपदा प्रबंधन पर हुई बैठक, LG और CM ने अफसरों...

दिल्ली में आपदा प्रबंधन पर हुई बैठक, LG और CM ने अफसरों को दिया ये निर्देश

दिल्ली के LG विनय कुमार सक्सेना और CM रेखा गुप्ता ने मंगलवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में भूकंप, शहरी बाढ़ और अत्यधिक गर्मी जैसी आपदाओं से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई।

आपदा प्रबंधन बैठक में यह बात सामने आई कि दिल्ली उन चंद राज्यों में से एक है, जिनके पास अपना राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) नहीं है। इसके अलावा राजधानी में कोई सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (CCC) भी नहीं है। यही वजह है कि आपदा के समय समन्वित प्रतिक्रिया देना मुश्किल हो जाता है।

LG विनय सक्सेना ने अधिकारियों को SDRF के लिए जल्द से जल्द जमीन या भवन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने CM रेखा गुप्ता से रसद और संसाधनों से जुड़े उन मुद्दों को सुलझाने का अनुरोध किया, जिन्हें पिछली सरकार ने नजरअंदाज कर दिया था।

भूकंप से निपटने के लिए ठोस रणनीति की जरूरत

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि दिल्ली भूकंपीय क्षेत्र-IV में है, जो संवेदनशील माना जाता है, 18 फरवरी 2025 को आए भूकंप के बाद शहर में व्यापक अग्निशमन और रोकथाम के मद्देनजर अधिकारी अभी से कर लें जरूरी तैयारी।

इन क्षेत्रों में इमरजेंसी खतरा ज्यादा

यमुना किनारे, उत्तर, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के घनी आबादी वाले इलाकों में भूकंप का सबसे अधिक खतरा है, यहां अधिकतर अनधिकृत कॉलोनियों में 4-5 मंजिला कमजोर इमारतें बनी हुई हैं, जो गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं।

समर एक्शन प्लान 2025 पर करें काम

LG और CM ने अधिकारियों से कहा कि 1 महीने के भीतर ग्रीष्मकालीन कार्य योजना 2025 और बाढ़ प्रबंधन कार्य योजना तैयार कर उसे लागू किया जाए, बैठक में नई सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन को प्राथमिकता के आधार पर लेने को कहा गया।

आपदा प्रबंधन की बैठक में शामिल अहम मुद्दे

  • दिल्ली में आपदाओं के खतरों और जोखिम का आकलन करना।
  • भूकंप की रोकथाम और तैयारियों के लिए कार्ययोजना तैयार करना।
  • शहरी बाढ़ को रोकने और उससे निपटने के उपाय।
  • अत्यधिक गर्मी और लू के प्रभाव को रोकने के लिए हीट एक्शन प्लान 2025।
  • गर्मी के मौसम और मानसून से पहले बचाव और आपातकालीन उपायों के लिए रूपरेखा तैयार करने पर भी जोर।
  • नालों और सीवरों की समय पर सफाई, जल निकासी व्यवस्था की मरम्मत और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त पंप लगाने की योजना।
  • दिल्ली के LG और CM की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन बैठक
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments