Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsअमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी आग, यात्रियों...

अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

अमृतसर से बिहार के सहरसा जा रही गरीब रथ ट्रेन में लुधियाना के सरहिंद स्टेशन के पास आग लग गई, ये आग AC बोगी में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। ट्रेन की कोच में आग लगने की सूचना मिलते ही लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।

बोगी में सवार यात्री अपना सामान छोड़ तुरंत नीचे उतरे, अफरातफरी के बीच ट्रेन से उतरने में कई यात्रियों को चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

यात्रियों के मुताबिक, ट्रेन ने जैसे ही सरहिंद स्टेशन क्रॉस किया तभी ट्रेन की बोगी से धुआं उठता दिखा तो तुरंत यात्रियों ने तुरंत शोर मचाते हुए चेन खींच दी, धुएं के साथ आग की लपटें भी उठने लगी तो अफरातफरी मच गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments