Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsघर के बाहर खेल रहे बच्चे के साथ हुआ बड़ा हादसा, CCTV...

घर के बाहर खेल रहे बच्चे के साथ हुआ बड़ा हादसा, CCTV में कैद घटना

घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के बच्चे को एक कार चालक ने कुचल दिया। कार चालक रुकने की बजाय कार भगा ले गया। बच्चे के परिजनों ने तुरंत बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह पूरी घटना बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

यह घटना ढाबा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, लेकिन पुलिस को ऐसी कोई सूचना नहीं मिली। जानकारी के अनुसार बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बच्चा नीचे से कुछ उठाने लगा, तभी अचानक एक कार आई, जिसने बच्चे को कुचल दिया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

उस समय बच्चे के परिजन बाहर आए और बच्चे को उठाया, लेकिन कार चालक भाग गया, घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस बारे में जब थाना ढाबा के एसएचओ जसबीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। वीडियो जरूर उनके पास पहुंचा है। जांच की जा रही है कि यह किस इलाके का है और बच्चा किस अस्पताल में भर्ती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments