Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 4 डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे में 18 से ज्यादा यात्रियों की हुई मौत
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsस्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 4 डिब्बे पटरी...

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 4 डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे में 18 से ज्यादा यात्रियों की हुई मौत

दक्षिणी स्पेन में रविवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। कोर्डोबा प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार यह हादसा हाल के वर्षों में स्पेन की सबसे भयावह रेल दुर्घटनाओं में से एक माना जा रहा है।

स्पेन की रेल अवसंरचना एजेंसी ADIF के मुताबिक यह दुर्घटना एडामुज स्टेशन के पास शाम करीब 5:40 बजे (GMT) हुई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मालागा से मैड्रिड जा रही Iryo 6189 हाई-स्पीड ट्रेन अचानक पटरी से उतर गई और पास के ट्रैक पर चली गई। इसी दौरान सामने से आ रही मैड्रिड से हुएलवा जाने वाली ट्रेन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

बुरी तरह डिरेल हुईं दोनों ट्रेनें

टक्कर के बाद दोनों ट्रेनें बुरी तरह डिरेल हो गईं। कई डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए, जबकि कुछ एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यात्रियों को बाहर निकालने के लिए भारी बचाव मशीनों का इस्तेमाल करना पड़ा।

हाई-स्पीड रेल सेवाएं रोकी गईं

हादसे के बाद मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच चलने वाली हाई-स्पीड रेल सेवाओं को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। हालांकि, मैड्रिड से टोलेडो, सियुदाद रियल और पुएर्तोलानो के बीच व्यावसायिक रेल सेवाएं सामान्य रूप से जारी रखी गई हैं। बताया गया है कि Iryo एक निजी हाई-स्पीड रेल ऑपरेटर है, जिसका संचालन इटली की कंपनी द्वारा किया जाता है।

राहत और बचाव अभियान जारी

अंडालूसिया की आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद सभी रेल यातायात रोक दिए गए और बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। मौके पर कई एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमें भेजी गईं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, हालांकि अभी तक घायलों की सटीक संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शाही परिवार ने जताया दुख

स्पेन के राजा फेलिपे छठे और महारानी लेटिज़िया ने इस हादसे पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की है। शाही महल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एडामुज़ के पास हुए इस गंभीर रेल हादसे की खबर से पूरा देश स्तब्ध है और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है। गौरतलब है कि यह हादसा ऐसे समय में हुआ है, जब हाल ही में थाईलैंड में भी एक बड़ी रेल दुर्घटना सामने आई थी, जहां एक क्रेन गिरने से ट्रेन डिरेल हो गई थी और कई लोगों की जान चली गई थी। स्पेन में हुए इस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments