Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsWhatsApp में होने जा रहा बड़ा बदलाव, नंबर होगा बंद, दिखाई देगा...

WhatsApp में होने जा रहा बड़ा बदलाव, नंबर होगा बंद, दिखाई देगा ये नया फीचर

WhatsApp की तरफ से समय समय पर सिक्योरिटी फीचर्स में बदलाव किया जाता है। आज हम व्हाट्सऐप का नया अपडेट बताने जा रहे हैं जो कंपनी की तरफ से बहुत जल्द किया जाएगा। व्हाट्सऐप की तरफ से वर्क किया जा रहा है और वह बहुत जल्द फोन नंबर को यूजर नेम से रिप्लेस कर देगा। इसके साथ ही व्हाट्सऐप की तरफ से ‘PIN’ पर भी काम किया जा रहा है। यानी अज्ञात यूजर्स अब आपको मैसेज नहीं कर पाएंगे। पहले कोई भी यूजर नंबर की मदद से आपको मैसेज कर देता था। साथ ही मैसेज करने के लिए ‘Username PIN’ का इ्स्तेमाल करना होगा। इसकी मदद से ही कोई आपको मैसेज कर पाएगा।

रिपोर्ट की मानें तो ये फीचर पिछले बीटा वर्जन में भी देखा गया था। WhatsApp Android यूजर्स को ये जल्दी मिल भी सकता है। इसकी मदद से प्राइवेसी बढ़ाने पर काम किया जा सकता है। ऐसे में कोई भी यूजर आपको मैसेज नहीं कर पाएगा। खासकर, अगर कोई आपसे बात कर रहा है तो वह तुरंत आपको व्हाट्सऐप पर मैसेज नहीं कर पाएगा। इस फीचर की मदद से बातचीत आसानी से की जा सकती है।

कंपनी की तरफ से अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन बहुत जल्द ये फीचर देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट में कहा गया कि व्हाट्सऐप यूजर्स की प्राइवेसी के लिए लगातार काम कर रहा है। अब एक बार फिर ऐसा ही फीचर लाया जा रहा है। इसमें आप बिना फोन नंबर के भी मैसेज कर पाएंगे तो इससे कुछ यूजर्स को फायदा तो कुछ यूजर्स को नुकसान भी होने वाला है। व्हाट्सऐप इस फीचर को ऑप्शनल रखने वाला है। वह चाहें तो इसे ऑन रख सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments