Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsएक देश-एक चुनाव से देश विकसित राष्ट्र बनने के लिए तीव्र गति...

एक देश-एक चुनाव से देश विकसित राष्ट्र बनने के लिए तीव्र गति से आगे बढ़ेगा- CM सैनी

चंद्रशेखर धरणी : केंद्रीय कैबिनेट की ओर से एक देश-एक चुनाव को मंजूरी दिए जाने के बाद देश भर में शुरू हुई चर्चाओं के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय कैबिनेट के फैसले का स्वागत करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण फैसला बताया है। यह बात मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किसान भवन में किसान हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के पश्चात कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि हठकरघा और हस्तशिल्प का बहुत महत्व है। प्रदर्शनी में देश की कला के सुंदर नमूने रखे गए हैं। भारत को सोने की चिड़िया बनाने में शिल्पकारों का बहुत बड़ा हाथ है। हर शिल्पकार की अलग पहचान और कला है।

“तीव्र गति से आगे बढ़ेगा देश”

सैनी ने कहा कि अब तक लगातार 5 साल के दौरान किसी ना किसी चुनाव में ही व्यस्त रहते थे। कभी पंचायत, कभी नगर पालिका, कभी विधानसभा और कभी लोकसभा के चुनाव में ही लगे रहते थे। इस पर पैसे के साथ समय भी काफी खराब होता था। साथ ही विकास को भी गति नहीं मिल पाती थी, क्योंकि चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो जाती थी, जिसके चलते सभी विकास कार्य ठप हो जाते थे। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लिया गया फैसला स्वागत के योग्य है। इससे देश विकसित राष्ट्र बनने के लिए तीव्र गति से आगे बढ़ेगा।

“चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार”

हरियाणा में चल रही निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। पार्टी की ओर से कईं स्थानों पर अपने निशान पर चुनाव लड़ा जाता है और कईं स्थानों पर बिना निशान के चुनाव लड़ा जाता है। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी आपस में बैठकर चर्चा कर फैसला करेंगे।

“सभी सरकारें किसानों को मजबूत करने का फैसला लें”

किसान नेता डल्लेवाल की ओर से किए जा रहे आमरण अनशन को लेकर नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 10 साल के दौरान किसानों के हित में कईं एतिहासिक कार्य किए हैं। सभी सरकारों (गैर भाजपा) को भी किसानों को मजबूत करने का फैसला लेना चाहिए। पंजाब और हिमाचल सरकार को भी आगे आकर किसान की हर फसल को एमएसपी पर खरीदने की घोषणा करनी चाहिए। हरियाणा में किसान की हर फसल को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। प्रदेश में सरकार की ओर से किसान को मजबूत करने के लिए हर कदम उठाया जा रहा है।

“हर फैसले पर राजनीतिक करना कांग्रेस का काम”

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस और इंडि गठबंधन के लोग सरकार के हर फैसले पर राजनीति करते हैं। कांग्रेस को अब देश ने नकार दिया है। हरियाणा में सुपड़ा साफ कर दिया है, क्यंकि झूठ बोलने में वह लोग माहिर है। झूठ बोलकर कांग्रेस ने कर्नाटक और तेलंगाना में सत्ता हथिया ली, लेकिन बाद में कुछ नहीं किया। इसलिए जनता ने अब उन्हें नकार दिया है। हरियाणा और महाराष्ट्र में भी जनता ने कांग्रेस को नकार दिया। देश की जनता ने अब मुहर लगा दी है कि 2029 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी। आज देश मजबूती से आगे बढ़ रहा है और हर वर्ग की चिंता की जा रही है।

सैनी ने कहा कि आज देश के किसान को मजबूती से आगे बढ़ाया जा रहा है। महिलाओं का सशक्तिकरण किया जा रहा है। कांग्रेस के राज में युवाओं और उनके माता-पिता का जो सम्मान खत्म हो गया था, भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं को उनका सम्मान दोबारा देने का काम किया है। पिछले 10 सालों में गरीब को सशक्त और मजबूत करने का काम किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments