Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsकपड़ा उद्योग पर GST वृद्धि और बिजली दरों में बढ़ोतरी, सुशील गुप्ता...

कपड़ा उद्योग पर GST वृद्धि और बिजली दरों में बढ़ोतरी, सुशील गुप्ता ने BJP पर बोला हमला

नई दिल्ली/हरियाणा: आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार और भाजपा पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि कपड़ा उद्योग और बिजली दरों को लेकर जो नीतियां अपनाई जा रही हैंऔर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रही हैं।

GST के कारण कपड़ा उद्योग पर संकट

सुशील गुप्ता ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान सरकार ने आटा, दाल और चावल जैसे आवश्यक वस्तुओं पर GST लागू कर दिया था। इसके साथ ही कपड़ों पर 5% से बढ़ाकर 12% तक GST कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कदम के कारण कपड़ा उद्योग को भारी नुकसान हुआ। GST वृद्धि के कारण देश में कपड़ा निर्यात (Export) कम हो गया और आयात (Import) बढ़ने लगा।

उन्होंने यह भी दावा किया कि अब सरकार कपड़ों पर GST दर को 12% से बढ़ाकर 18% और 28% करने की तैयारी में है, जिससे कपड़ा उद्योग पर और गहरा संकट आ सकता है।

बेरोजगारी बढ़ने की आशंका

आम आदमी पार्टी का कहना है कि यदि कपड़ा उद्योग पर GST बढ़ाया गया तो छोटे व्यापारियों और कारीगरों पर इसका गंभीर असर पड़ेगा। इसका नतीजा यह होगा कि देश में बेरोजगारी तेजी से बढ़ेगी। कपड़ा उद्योग करोड़ों लोगों को रोजगार देता है, ऐसे में इस क्षेत्र को कमजोर करना देश की आर्थिक रीढ़ को नुकसान पहुंचाने जैसा है।

सुशील गुप्ता ने केंद्र सरकार से अपील की कि वे कपड़ों पर GST दर बढ़ाने के फैसले को तुरंत वापस लें ताकि उद्योग और व्यापारियों को राहत मिल सके।

हरियाणा में बिजली दरों में बढ़ोतरी का आरोप

सुशील गुप्ता ने हरियाणा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में अप्रत्यक्ष रूप से बिजली के बिल बढ़ा दिए गए हैं और आम जनता को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। उन्होंने इस फैसले को सरकार से इसे वापस लेने की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments