Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहरियाणा के बलाना गांव में धागा फैक्ट्री में लगी भीषण आग,  2...

हरियाणा के बलाना गांव में धागा फैक्ट्री में लगी भीषण आग,  2 कर्मचारी जिंदा जले, 3 झुलसे

एमएच वन न्यूज, पानीपत : जिले के बलाना गांव स्थित एक धागा फैक्टरी में गुरुवार देर रात भयंकर आग लगने और उसमें दो कर्मचारियों के जिंदा जलकर दर्दनाक मौत होने का बड़ा हादसा हुआ है। वहीं तीन कर्मचारी आग में बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां दो कर्मचारियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जानकारी अनुसार इसराना उपमंडल के गांव बलाना में वहां शिव फैब्रिक नाम की धागा फैक्ट्री है।

गुरुवार देर रात करीब 12.30 बजे फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। फैक्ट्री के मालिक के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। फैक्ट्री में रात के समय लगी आग में फैक्ट्री में मौजूद 2 कर्मचारी जिंदा जलकर मर गए। मृतकों की पहचान सुमित और तसमिल के रूप में हुई है। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की करीब 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है।

बताया जाता है कि दमकल कर्मियों ने ही पांचों लोगों को बाहर निकाला, जिनमें से दो कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार दो मृतकों में से एक की पहचान सुमित के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक सुमित (32) दो बेटों का पिता था और गांव सौंदापुर का रहने वाला था। वह अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था, लेकिन पत्नी से मनमुटाव के बाद गांव पलेड़ी में अपनी एक बहन के पास रह रहा था। उसके माता, पिता और बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने इसकी सूचना सुमित के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन सिविल अस्पताल में पहुंच गए हैं। दूसरे मृतक के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments