चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार को मुंबई के आजाद मैदान पहुंच महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व अजित पवार को बधाई दी।
इस अवसर पर कल्याण ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने राष्ट्रवाद की भावना को सुदृढ़ करते हुए प्रदेश में महायुति प्रचंड जीत दिलाई। इसके लिए महाराष्ट्र की जनता भी बधाई की पात्र है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, 22 राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम समेत अनेक वरिष्ठ नेता शामिल हुए।



