Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedदिल्ली विधानसभा के स्पीकर रामनिवास गोयल ने राजनीति से लिया संन्यास, बताई...

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर रामनिवास गोयल ने राजनीति से लिया संन्यास, बताई ये वजह

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल ने आज यानी वीरवार 5 दिसंबर को सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर चुनावी राजनीति से दूर होने की जानकारी दी। गोयल ने अपने फैसले के पीछे बढ़ती उम्र का हवाला दिया और अपने राजनीतिक जीवन के अनुभवों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Image
बढ़ती उम्र बनी राजनीति से दूर होने का कारण

राम निवास गोयल ने अपने पत्र में लिखा कि वह अब चुनावी राजनीति में सक्रिय भूमिका नहीं निभाना चाहते। उन्होंने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर वह समाज सेवा के अन्य रूपों में योगदान देना चाहते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राजनीति के दौरान मिले सम्मान और प्यार के लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे।

गोयल ने अपने पत्र में अरविंद केजरीवाल और पार्टी के नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा उनके अनुभव और नेतृत्व को महत्व दिया है।

पार्टी और विधायकों के प्रति जताया आभार

गोयल ने अपने पत्र में पार्टी के सभी विधायकों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उनके कार्यकाल के दौरान उन्हें सम्मान और समर्थन दिया। उन्होंने लिखा, “मुझे गर्व है कि मैंने आम आदमी पार्टी जैसे ईमानदार और पारदर्शी दल के साथ काम किया। मैं पार्टी की सफलता और जनता की सेवा में अपनी भूमिका को हमेशा याद रखूंगा।”

AAP संयोजक केजरीवाल ने किया ट्वीट

श्री रामनिवास गोयल जी का चुनावी राजनीति से अलग होने का निर्णय हम सभी के लिए एक भावुक क्षण है। उनके मार्गदर्शन ने वर्षों तक हमें सदन के अंदर और बाहर सही दिशा दिखाई है। अपनी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य के चलते उन्होंने हाल ही में अभी कुछ दिन पहले ही चुनावी राजनीति से अलग होने की अपनी इच्छा ज़ाहिर की थी। उनके निर्णय का हम सम्मान करते हैं। गोयल साहब हमारे परिवार के अभिभावक थे, हैं और हमेशा रहेंगे। पार्टी को उनके अनुभव और सेवाओं की भविष्य में भी हमेशा ज़रूरत रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments