Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsदेवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने महाराष्ट्र जाएंगे सीएम...

देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने महाराष्ट्र जाएंगे सीएम नायब सैनी, चुनाव के दौरान सैनी ने किया था प्रचार

चंद्रशेखर धरणी: महाराष्ट्र में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में हरियाणा का असर भी साफ देखने को मिला है। हरियाणा में मिली एक तरफा प्रचंड जीत के बाद चुनाव प्रचार करने पहुंचे नेताओं ने महाराष्ट्र में भी हरियाणा के जैसे ही मुद्दे उठाए। इसी के चलते महाराष्ट्र में भी एनडीए गठबंधन को एक तरफा स्पष्ट बहुमत मिला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी महाराष्ट्र में स्टार प्रचारक की भूमिका के रूप में प्रचार किया। कई दिनों के मंथन के बाद महाराष्ट्र में भाजपा की ओर से देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना गया है। वह 5 दिसंबर को आजाद मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी 5 दिसंबर को फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी 5 दिसंबर की दोपहर करीब 12.40 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट से महाराष्ट्र के लिए रवाना होंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी पहुंच रहे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज शाम यानि 4 दिसंबर की रात साढ़े सात बजे करनाल में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह रात्रि में करीब 9 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री आज रात को कुरुक्षेत्र में ही ठहराव करेंगे। 5 दिसंबर की सुबह मुख्यमंत्री नायब सैनी कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह करीब 11 बजे तक गीता जयंती के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वह मुंबई के लिए रवाना होंगे। मुंबई के आजाद मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री 5 दिसंबर की रात करीब सवा 10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री दिल्ली में ही रात्रि ठहराव करेंगे। अगले दिन 6 दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी वंदे भारत ट्रेन के जरिए दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सुबह करीब 8.40 बजे चंडीगढ़ स्टेशन पर पहुंचेंगे।

जलेबी लेकर जाएंगे सीएम

हरियाणा की तरह महाराष्ट्र के चुनाव प्रचार में भी भाजपा नेताओं की ओर से जलेबी का मुद्दा उठाया गया। हरियाणा में तो चुनाव जीतने के बाद भाजपा की ओर से इस बार लड्डू के स्थान पर जलेबी बांटी गई। इसी प्रकार से अब महाराष्ट्र में भी जलेबी बांटने की योजना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कहना है कि वह खुद जलेबी लेकर महाराष्ट्र जाएंगे और वहां पर उसका वितरण करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments