Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहरियाणा में सर्द हवाओं का अलर्ट जारी, प्रदूषण स्तर में सुधार

हरियाणा में सर्द हवाओं का अलर्ट जारी, प्रदूषण स्तर में सुधार

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा में सर्द हवाओं ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग की ओर से 3 दिन के लिए ठंडी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण सर्द हवाओं का रुख तेज हो गया है। मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ने लगी है। हवाओं की तेज गति के कारण प्रदूषण का स्तर सुधर रहा है और पिछले कुछ दिनों में प्रदूषण स्तर सुधर रहा है। सभी जिलों का एक्यूआई स्तर 300 से नीचे ही रिकॉर्ड किया गया है।

बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में 0.8 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि रात के समय 0.8 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है। पहाड़ों की ओर से चलने वाली सर्द हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अभी मौसम खुशक बना रहेगा। पहाड़ों से तेज हवाओं के रुख के कारण कई जिलों में बादल छाए रहने के आसार है, जिसके चलते दिन और रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. वहीं, 3 दिन तक सर्द हवाओं का भी अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments