Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहरियाणा में कहां गंभीरता से लिए जाते हैं हर मुद्दे ? महिला...

हरियाणा में कहां गंभीरता से लिए जाते हैं हर मुद्दे ? महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने खोला राज !

चंद्रशेखर धरणी : किसी भी प्रदेश की जनता की अपने राज्य की सरकार से उम्मीद होती है कि यदि वह सरकार में शामिल किसी मंत्री या नेता के पास जाएंगे तो उनकी समस्या जरूर हल होगी। इसी को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी रोजाना अपने निवास पर प्रदेश के हजारों लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनने के अलावा उन्हें हल करने की भी कोशिश करते हैं। ऐसे में कईं बार उनसे मिलने वाले व्यक्ति कई प्रकार के वाक्य बोल जाते हैं, जो पूरे प्रदेश को नसीहत दे जाता है। ऐसा ही कुछ गुरुवार को भी हुआ। दअरसल भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और हरियाणा महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष सुमन दहिया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके सरकारी आवास संत कबीर कुटीर पर औपचारिक मुलाकात करने पहुंची थी। उस समय मुख्यमंत्री प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रहे थे।

सुमन दहिया ने बताया कि उसी दौरान एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से अपने मामले को गंभीरता से लेने के लिए कहा। इस पर मुख्यमंत्री ने उस व्यक्ति से कहां कि आप जहां आए हैं, प्रदेश में यहीं वह स्थान है, जहां हर मुद्दे को गंभीरता से लिया जाता है। सुमन दहिया ने बताया कि मुख्यमंत्री के मिलनसार रवैये और मृदभाषी होने के बारे में उन्होंने आमजन से तो सुना था, लेकिन जब उन्होंने खुद यह सब कुछ देखा तो उन्हें बहुत खुशी हुई, क्योंकि मुख्यमंत्री अपने निवास पर आने वाले हर व्यक्ति के साथ इस प्रकार से मुलाकात करते हैं, जिससे वह वहां से पूरी तरह से संतुष्ट होकर ही जाता है।

बीजेपी के लिए पूरा भारत एक परिवार

सुमन दहिया ने बताया कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बाद अब जल्द ही नगर निगम के चुनाव होंगे। सरकार की ओर से भी अपने स्तर पर इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए पूरा भारत ही एक परिवार है। इसी के चलते कहीं पर भी चुनाव होने पर दूसरे प्रदेश के नेता भी वहां प्रचार के लिए जाते हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभाव केवल देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फैला है, क्योंकि वह जो कहते हैं उसे करके दिखाते हैं। यहीं कारण है कि आज हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में भी भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सालों से चले आ रहे राम मंदिर विवाद को बिना किसी झगड़े के आसानी से सुलझा दिया। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर से धारा-370 खत्म कर उसे भारत का अभिन्न अंग बनाया। प्रधानमंत्री ने इस देश का अपना परिवार माना है और देश के लोगों ने भी उन्हें अपनाया है।

मोदी ने हटा दी न्याय की देवी की आंखों से पट्टी

दहिया ने बताया कि पहले न्यायालयों में न्याय की देवी की आंखों पर काली पट्टी बंधी होती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्याय की देवी की आंखों से पट्टी हटाकर हाथ में संविधान पकड़ाने का काम किया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री के प्रयासों से ही संविधान का सरलीकरण किया जा रहा है, जिससे आम व्यक्ति भी उसे आसानी से पढ़कर समझ सके। इसके लिए किताबें तैयार की जा रही है। सरकार की ओर से संविधान को लोगों की समझ के अनुसार बनाने की कोशिश की जा रही है। यह सब बदलाव आम जनता के लिए ही है।

बीजेपी ने दिया महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका

बीजेपी नेत्री सुमन दहिया ने बताया कि महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी के मुद्दे और नीति बहुत पसंद आई है। फिर वह चाहे नशे का मुद्दा हो या फिर कोई और मुद्दा, क्योंकि परिवार में जब भी किसी व्यक्ति को नशे की लत लगती है तो उससे सबसे अधिक परेशानी घर की महिला को होती है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से नशे के खिलाफ बनाई गई नीति को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी लगातार जारी रखे हुए है, जिससे नशे पर लगाम कसी जा सकी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं वैसे भी हर क्षेत्र में गंभीर होती है। बीजेपी ने महिलाओं की भागीदारी को पहचाना और महिलाओं को आगे निकलने का मौका दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments