Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsCM सैनी ने कर दिया ऐलान, सफाईकर्मियों की हो गई मौज

CM सैनी ने कर दिया ऐलान, सफाईकर्मियों की हो गई मौज

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को एकलव्य स्टेडियम में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह के दौरान लोगों को संबोधित किया। इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सफाई के ठेकों में 50 फीसदी ठेके सफाई मित्रों व उनके ग्रुप को ही दिए जाएंगे। इससे आगे वे नहीं जाएंगे। सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन भी किया गया है। सरकार ने सफाई कर्मचारियों का वेतन 16 से बढ़ाकर 26 से 27 हजार करने का संकल्प लिया है।

CM ने कहा कि यह भी निर्णय लिया गया है कि ड्यूटी के दौरान सफाई कर्मचारियों की मृत्यु होने पर पांच लाख और सीवरेज में काम करते समय दुर्घटना होने पर दस लाख के बीमा का प्रावधान किया गया है। संबंधित नगर पालिका के रोल पर पांच हजार से अधिक एजेंसी कर्मचारियों को लिया गया है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति में कुछ लोग अभी भी आरक्षण के लाभ से वंचित हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments