Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsJharkhand Election Results 2024 LIVE: रुझानों में झारखंड में JMM की सरकार...

Jharkhand Election Results 2024 LIVE: रुझानों में झारखंड में JMM की सरकार ! 41 का बहुमत और 50 सीटों पर बढ़त… NDA बहुमत से पीछे

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर काउटिंग जारी है, रुझानों में सत्ताधारी JMM 31 सीटों पर बढ़त के साथ आगे है। झामुमो गठबंधन 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यह आंकड़ा बहुमत 41 से 9 सीट ज्यादा है। भाजपा गठबंधन 30 सीटों पर आगे चल रहा है। अन्य 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

रुझानों में मिलते समर्थन को देखते हुए JMM की सहयोगी पार्टी कांग्रेस ने आगे की रणनीति पर मीटिंग भी शुरू कर दी है। दूसरी तरफ बहुमत से दूर होती भाजपा के दफ्तर में कोई हलचल नहीं दिखाई दे रही है। बता दें कि राज्य में 13 और 20 नवंबर को 81 सीटों पर मतदान हुआ था, 68% वोटिंग हुई। यह अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत है।

2019 विधानसभा चुनाव में JMM 30, कांग्रेस 16 और राजद ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। तीनों पार्टियों का गठबंधन था। तब मुख्यमंत्री JMM नेता हेमंत सोरेन बने थे। BJP को 25 सीटें मिली थीं।

काउंटिंग अपडेट्स…

1. हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट से करीब 3 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। हेमंत सरकार के 4 मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, बन्ना गुप्ता, हफिजुल हसन अंसारी, बेबी देवी और मिथिलेश ठाकुर पीछे चल रहे हैं।

2. सोरेन परिवार के तीन कैंडिडेट बड़ी बहू सीता सोरेन (भाजपा) जामताड़ा, छोटी बहू कल्पना सोरेन गांडेय और छोटे बेटे बसंत सोरेन दुमका सीट से पीछे चल रहे हैं। हेमंत सोरेन ही बरहेट से आगे चल रहे हैं।

3. धनवार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments