Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsझारखंड के शुरुआती रुझानों में BJP-JMM में कांटे की टक्कर, NDA- 39,...

झारखंड के शुरुआती रुझानों में BJP-JMM में कांटे की टक्कर, NDA- 39, I.N.D.I.A- 39

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आएंगे। वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट के वोटों की गिनती हुई, उसके बाद EVM में पड़े वोटों की गिनती होरही है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आपको बता दें कि इस बार झारखंड में 2 चरणों में चुनाव हुए थे। पहला चरण 13 नवंबर और दूसरा चरण 20 नवंबर को हुआ था। इस बार राज्य में किसकी सरकार बनेगी, इस पर सबकी नजर है।

जमशेदपुर में कड़ा मुकाबला, जानें हॉट सीट का हाल

झारखंड की जमशेदपुर विधानसभा सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला है। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार पर दांव लगाया है। 2019 में रघुवर दास को इस सीट से हार का सामना करना पड़ा था, जिससे यह चुनाव और भी दिलचस्प हो गया है।

जरमुंडी विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला

जरमुंडी विधानसभा सीट पर इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। 2014 और 2019 में कांग्रेस के बादल पत्रलेख ने यहां से जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा ने देवेंद्र कुंवर को मैदान में उतारा है। जरमुंडी में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। बादल पत्रलेख पिछले दो बार से यहां से विधायक हैं। देखना यह है कि इस बार जनता किस पार्टी पर भरोसा करती है।

लुईस मरांडी और सुरेश मुर्मू के बीच कांटे की टक्कर, जानें कौन आगे

जामा में झामुमो और भाजपा के बीच मुकाबला है। झामुमो विधायक सीता सोरेन के भाजपा में शामिल होने के बाद यह चुनाव दिलचस्प हो गया है। झामुमो ने सीता सोरेन की जगह लुईस मरांडी को मैदान में उतारा है। भाजपा ने फिर से सुरेश मुर्मू को टिकट दिया है। पिछली बार भी सुरेश मुर्मू और लुईस मरांडी के बीच कड़ी टक्कर हुई थी। इस बार भी दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments