Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsसीसामऊ में फिर आगे निकली BJP, सपा की नसीम सोलंकी पीछे

सीसामऊ में फिर आगे निकली BJP, सपा की नसीम सोलंकी पीछे

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां सीटों पर वोट डाले गए थे। आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सभी 9 सीटों पर 49.3 फीसदी मतदान हुआ है। उपचुनाव के दौरान कई जगहों से बवाल और हंगामे की खबरें आती रहीं। सपा लगातार भाजपा, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर बेईमानी का आरोप लगाती रही। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की शिकायत पर चुनाव आयोग ने पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

यूपी की छह विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। दो सीटों पर सपा और एक सीट पर रालोद प्रत्याशी ने बढ़त बना ली है। करहल और फूलपुर में सपा आगे चल रही है। इन सभी सीटों पर दूसरे दौर की मतगणना चल रही है। वहीं उत्तराखंड की केदारनाथ सीट पर भी भाजपा आगे चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments