Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsमहाराष्ट्र और झारखंड को लेकर अनिल विज का बड़ा दावा, एग्जिट पोल...

महाराष्ट्र और झारखंड को लेकर अनिल विज का बड़ा दावा, एग्जिट पोल पर भी बोले विज

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भाजपा की जीत का दावा किया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि दोनों राज्यों में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा किया। बता दें कि जब हरियाणा चुनाव हुए थे और सभी एग्जिट पोल कांग्रेस की सरकार बनती बता रहे थे तब भी अनिल विज ने हरियाणा में पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया था जो सच भी साबित हुआ था !

ईवीएम कांग्रेस के जीने का सहारा

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से ईवीएम हैक करने का आरोप लगाकर कोर्ट जाने संबंधी बयान पर अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि ईवीएम कांग्रेस के जीने का सहारा है ! उन्होंने कहा कि कांग्रेस ईवीएम का नाम लेकर रोते रहेंगे। उनके पास कुछ है नहीं और ये तो हर चुनाव में होता है जब भी कांग्रेस हारती है तो ईवीएम को लेकर रोती है।

मोदी बने पहले प्रधानमंत्री

एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी को गुयाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किए जाने पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मोदी जी को शायद 18 या 19 राष्ट्रों से वहां के सर्वोच्च राष्ट्र का सम्मान मिल चुका है। ऐसा सम्मान पाने वाले वह भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिनको सभी राष्ट्रों से ऐसा सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी देशों से जो संबंध है वो मोदी जी के समय में अच्छे और कारगर रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments