Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsकिसानों के दिल्ली कूच के ऐलान पर अनिल विज का बड़ा बयान,...

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान पर अनिल विज का बड़ा बयान, जानिए क्या बोल गए विज ?

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिका अर्जुन खड़गे ने नारा दिया कि डरोगे तो मरोगे पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मलिका अर्जुन खड़गे हमेशा मरने की बातें क्यों सोचते है ? आदमी को पॉजिटिव होना चाहिए। वहीं, उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव पर मौलाना सज्जाद नोमानी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी मुसलमान बीजेपी को वोट डालेगा उसका हुक्का पानी बंद किया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने किसानों द्वारा 6 तारीख को बिना ट्रैक्टर ट्रॉली दिल्ली कूच करने के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी साथ ही और भी कईं मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।!

‘एक रहोगे तो सेफ रहोगे’

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नारा दिया कि डरोगे तो मरोगे पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘‘मल्लिकार्जुन खड़गे हमेशा मरने की बातें क्यों सोचते है ? आदमी को पॉजिटिव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीने की बात सोचनी चाहिए और जो जीने की बात कही जा रही है वो इनकी समझ में नहीं आ रही कि एक रहोगे तो सेफ रहोगे। सदियों से ये बात हमारी दादी-माएं बताती आई है, हमारे टीचर बताते आए है, हमारे प्रोफसर बताते आए है कि इकट्ठे रहोगे तो ठीक रहोगे। उन्होंने कहा कि अब मोदी जी ने बताया है कि एक रहोगे तो सेफ रहोगे वो इनको (कांग्रेस) नहीं समझ आ रही। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ये (कांग्रेस) लोगों को सकारात्मकता की ओर लेकर नहीं जाना चाहते, ये (कांग्रेस) लोगों को नेगेटिविटी की ओर लेकर जाना चाहते है”

‘चुनाव आयोग को लेना चाहिए संज्ञान’

मौलाना सज्जाद नोमानी का ब्यान कि जो भी मुसलमान बीजेपी को वोट डालेगा उसका हुक्का पानी बंद किया जाएगा। नोमानी ने कहा कि अगर बीजेपी महाराष्ट्र में हारी तो ज्यादा दिन तक दिल्ली में भी नहीं टिक पाएगी। उनके इस बयान पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘‘चुनाव में कोई भी धर्म की अपील नहीं कर सकता और चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए और इनके खिलाफ करवाई करनी चाहिए’’।

‘सुप्रीम कोर्ट की कमेटी कर रही किसानों साथ बातचीत’

किसानों द्वारा बिना ट्रैक्टर ट्रॉली के दिल्ली कूच करने का ऐलान किया गया है जिस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘‘सुप्रीम कोर्ट की कमेटी इनके (किसानों) साथ बातचीत कर रही है क्या उनकी लेटेस्ट बातचीत हुई है उसकी जानकारी मुझे नहीं है जानकारी आने पर ही कुछ कह सकेंगे’’।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments