Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsBJP ने बुलाई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक, पार्टी को जल्द मिल सकता...

BJP ने बुलाई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक, पार्टी को जल्द मिल सकता है राष्ट्रीय अध्यक्ष 

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव खत्म होते ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रक्रिया तेज हो गई हैं इसी को लेकर भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली में एक अहम बैठक बुलाई है।

पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक चलने वाली इस बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे इनके अलावा इस बैठक में हर राज्य से प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री भी शामिल होंगे साथ ही सभी प्रदेशों के प्रभारी, सह प्रभारी और बीजेपी के सभी मोर्चों के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बैठक में बुलाए गए हैं।

बता दें कि भाजपा की इस बैठक में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जनवरी के तीसरे हफ्ते तक पूरी होने की उम्मीद है जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि 15 जनवरी के बाद पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments