Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsमोहाली में दर्दनाक सड़क हादसा, अपनी शादी की खरीदारी कर घर लौट...

मोहाली में दर्दनाक सड़क हादसा, अपनी शादी की खरीदारी कर घर लौट रहा था युवक, हो गई मौत               

पंजाब के मोहाली से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है अपनी शादी की खरीददारी कर लौट रहे युवक की इस दर्दनाक हादसे में मौत हो गई और शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

बता दें कि हादसे में मारे गए थार सवार युवक की कुछ दिन बाद शादी थी और वह अपनी मंगेतर सहित अपने दोस्त व उसकी पत्नी के साथ शादी की शॉपिंग कर घर वापिस जा रहा था। बताया जा रहा है कि यह हादसा सड़क की मरम्मत कर रहे ठेकेदार की लापरवाही से हुआ है।

पुलिस के अनुसार ठेकेदार ने सड़क की मरम्मत के चलते वहां किसी प्रकार की बैरिकेटिंग या टैपिंग नहीं की थी जिसके चलते थार गाड़ी सड़क से गहरी खाई में पलट गई, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मोहाली की सोहाना पुलिस ने सड़क ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की करवाही शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments