Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
कार्तिक पूर्णिमा पर बदल सकती है आपकी किस्मत! जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsकार्तिक पूर्णिमा पर बदल सकती है आपकी किस्मत! जानें आज कैसा रहेगा...

कार्तिक पूर्णिमा पर बदल सकती है आपकी किस्मत! जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि (Mesh):
आज का दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा। कार्यों की थकान रहेगी और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। परिवार में किसी के करियर को लेकर चिंता हो सकती है। उधार दिया धन वापस मिलेगा और किसी अतिथि के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार में लाभ संभव है।

वृषभ राशि (Vrishabh)
आय में वृद्धि का दिन रहेगा। परिवार से उपहार मिल सकता है। जोखिम भरे कार्यों से बचें और किसी पर निर्भर न रहें। नौकरी में सफलता मिलेगी लेकिन काम का दबाव अधिक रहेगा। अनावश्यक बातचीत से बचें।

मिथुन राशि (Mithun)
आज आय बढ़ने के संकेत हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। काम की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है। घर की सजावट पर ध्यान देंगे।

कर्क राशि (Kark)
जोखिम भरे कार्यों से बचें। सहयोगियों से मदद लेनी पड़ सकती है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और रास्ते की बाधाएं दूर होंगी। कुछ खास करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी बढ़ सकते हैं।

सिंह राशि (Singh)
आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से किसी बात पर बहस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से प्रभाव जमाएंगे। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। संतान की संगति पर ध्यान देना होगा।

कन्या राशि (Kanya)
रचनात्मक कार्यों में नाम कमाने का दिन है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। शेयर मार्केट में सतर्क रहें। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। व्यापार में बड़ा टेंडर मिल सकता है।

तुला राशि (Tula)
मिश्रित फलदायक दिन है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नया घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। खर्च की आदत पर काबू रखें और सहयोगियों से मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Vrishchik)
रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय बिताएंगे। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। संतान की तरक्की से प्रसन्नता मिलेगी।

धनु राशि (Dhanu)
व्यस्त दिन रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। नौकरी में अधिकारियों का साथ मिलेगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। संतान पढ़ाई में नाम रोशन करेगी। विवाह संबंधी चर्चा हो सकती है।

मकर राशि (Makar)
आज का दिन अनुकूल है। परिवार के साथ पिकनिक योजना बना सकते हैं। बिजनेस में लाभ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। पैतृक संपत्ति के मामलों में जीत मिलेगी। कारोबार के मुद्दे सुलझ सकते हैं।

कुंभ राशि (Kumbh)
आज दिन आनंदमय रहेगा। सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। पारिवारिक मसले मिलकर सुलझाएं। वैवाहिक जीवन में सोच-समझकर बोलें।

मीन राशि (Meen)
आज बेवजह के विवाद से बचें। धन के मामलों में सतर्क रहें। पारिवारिक समस्याएं फिर से आ सकती हैं। क्रोध करने से बचें। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments