Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsदिल्ली-झज्जर के बीच फिर से दौड़ेंगी DTC बसें, महिलाओं को मिलेगा ज्यादा...

दिल्ली-झज्जर के बीच फिर से दौड़ेंगी DTC बसें, महिलाओं को मिलेगा ज्यादा लाभ

दिल्ली से झज्जर जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। करीब 20 साल के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने दिल्ली और झज्जर के बीच बस सेवा बहाल करने का फैसला किया है। इस नई सेवा के तहत शुक्रवार से दिल्ली और झज्जर के बीच पांच से छह बसें चलाई जाएंगी। यह पहल दिल्ली सरकार ने की है, जिसका उद्देश्य झज्जर के निवासियों को दिल्ली से सीधा संपर्क प्रदान करना है।

बादली से बस सेवा पहले ही शुरू हो चुकी है

दरअसल, कुछ महीने पहले दिल्ली सरकार ने बादली और दिल्ली के बीच डीटीसी बस सेवा शुरू की थी, जिससे यात्रियों को सुविधा मिली थी। अब इसका विस्तार करते हुए झज्जर से भी यह बस सेवा शुरू की जा रही है।

महिलाओं को मिलेगा लाभ

झज्जर और दिल्ली के बीच चलने वाली इन डीटीसी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। इस यात्रा में किसी भी तरह का पास मान्य नहीं होगा, यानी महिलाएं बिना पास के इन बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा दिल्ली सरकार की महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा योजना का हिस्सा है, ताकि उन्हें सार्वजनिक परिवहन का लाभ मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments