Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsज्वैलरी शोरूम में दिनदहाड़े लूट, दुकानदार के बेटे को मारी गोली

ज्वैलरी शोरूम में दिनदहाड़े लूट, दुकानदार के बेटे को मारी गोली

हरियाणा के रेवाड़ी से दिनदहाड़े लूट की खबर सामने आई है। इस लूट की वारदात को रेवाड़ी के बावल के मुख्य बाजार में स्थित एक ज्वैलरी शोरूम में अंजाम दिया गया है जहां कुछ नकाबपोश बदमाशों ने शोरूम में घुसकर फायरिंग की इस दौरान उन्होंने शोरूम मालिक के बेटे को भी गोली मार दी और शोरूम से नकदी व आभूषण लेकर भाग गए। साथ ही शोरूम मालिक ने उनका पीछा किया तो उसपर भी गोली चला दी हालांकि शोरूम मालिक बाल-बाल बच गया।

वारदात की सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए 5 विशेष टीमें गठित की गई है।

पुलिस ने बताया कि बदमाशों को पकडऩे के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों का सुराग निकाल लिया जाएगा। दो बदमाशों ने कपड़े से व एक बदमाश ने हैलमेट से चेहरा ढका हुआ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments