Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsविदाई के दौरान दुल्हन के माथे पर गोली लगने के मामले में...

विदाई के दौरान दुल्हन के माथे पर गोली लगने के मामले में आया नया मोड़

फिरोजपुर में शादी की विदाई के दौरान भाई द्वारा की गई फायरिंग से दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे फिरोजपुर से डीएमसी अस्पताल लुधियाना में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने लड़की के भाई और पैलेस के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल लड़की के भाई गुरप्रीत सिंह और पैलेस के मालिक अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आपको बता दें कि विदाई के मौके पर जब दुल्हन अपने भाई से गले मिली तो बलजिंदर कौर के माथे में गोली लग गई, जिसके बाद वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई और खुशी का माहौल मातम में बदल गया। बताया जा रहा है कि दुल्हन को गोली मारने वाला भाई नशे में था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी रणधीर कुमार ने बताया कि हमने 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि बाकी जांच जारी है, उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वह शादी समारोह के दौरान अपने साथ हथियार न लाएं और हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन न करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments