Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा हरियाणा में बदला शादी का ट्रेंड,...

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा हरियाणा में बदला शादी का ट्रेंड, जानें क्यों

केंद्रीय बिजली एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर नई दिल्ली में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए, यह समारोह NTPC और NHPC स्थापना दिवस के तौर पर आयोजित किया गया था, इस दौरान उन्होंने हरियाणा के बारे में बात करते हुए कहा कि अब हरियाणा में शादी का ट्रेंड बदल गया है। जिस गांव में लोग शादी करने जाते हैं, वहां सबसे पहले पूछते हैं कि आपके गांव में कितने घंटे बिजली आती है। जहां 24 घंटे बिजली रहती है, वहां सबसे ज्यादा प्रस्ताव आते हैं।

दरअसल, मनोहर लाल ने बिजली का महत्व समझाते हुए अपने पुराने दिनों को याद किया, उन्होंने बताया कि जब वो छोटे थे तो गांव में बिजली नहीं थी। आजादी के कई साल बाद वहां बिजली आई, जब बिजली आई तो लोगों ने खूब जश्न मनाया, मानो उनकी खुशी चार गुना बढ़ गई हो।

जगमग योजना के तहत लोगों को हुआ काफी फायदा

बिजली के मामले में हरियाणा सरकार का कहना है कि गांवों में औसतन 20 से 22 घंटे बिजली रहती है। साल 2016 और 17 में लगभग 12 से 13 घंटे ही गांवों में बिजली आया करती थी। जगमग योजना के तहत लोगों को काफी फायदा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments