Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपुलिस का वरिष्ठ नागरिकों के लिए साइबर सुरक्षा अभियान, पाकिस्तान से आने...

पुलिस का वरिष्ठ नागरिकों के लिए साइबर सुरक्षा अभियान, पाकिस्तान से आने वाली कॉल से सावधान रहने की अपील

दीपक शर्मा, चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस की ओर से मोहाली में साइबर क्राइम की जागरूकता को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान फेस 11 के लोगों की स्थानीय समस्याओं का भी समाधान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य तौर पर पहुंची पंजाब की एडीजीपी साइबर क्राइम वी. नीरजा समेत डीआईजी रोपड़ रेंज नीलांबरी जगदाले और मोहाली के एसएसपी दीपक पारिक ने लोगों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया और इसका शिकार होने पर उठाए जाने वाले कदमों के बारे में भी अवगत कराया, जिससे ठगी का शिकार हुए व्यक्ति की राशि को फ्रीज कर उसे सुरक्षित लौटने के प्रयास किए जा सके।

कार्यक्रम में पहुंची एडीजीपी साइबर क्राइम वी. नीरजा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि आजकल अनेक स्थानों से लोग बुजुर्ग लोगों को कॉल कर उनसे खाते संबंधी जानकारी हासिल कर उन्हें आसानी से अपना शिकार बना लेते हैं। बुजुर्गों को इस बारे में अधिक जानकारी नहीं होने के कारण वह आसानी से उनके चंगुल में फंस जाते हैं। इसलिए उन्हें इससे बचाव की जानकारी दी गई है। उन्हें बताया गया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत सबसे पहले 1930 साइबर हेल्प लाइन पर उसकी जानकारी दे। नंबर नहीं मिलने पर WWW.CYBELCRIME.GOV.IN पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इससे पीड़ित व्यक्ति के खाते से निकलने वाले पैसे को तुरंत फ्रीज कर दिया जाता है और उसके वापस लौटने की संभावना काफी बढ़ जाती है। पाकिस्तान के नंबर +92 से कॉल कर की जाने वाली ठगी को लेकर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आने वाली किसी भी कॉल को नहीं उठाना चाहिए, बल्कि उसे तुरंत ब्लॉक कर देना चाहिए।

वहीं, कार्यक्रम में पहुंची डीआईजी रोपड़ रेंज निलांबरी जगदाले साइबर ने बताया कि कार्यक्रम में काफी संख्या में वरिष्ठ नागरिक मौजूद थे। उन्होंने बताया कि डीजीपी गौरव यादव ने इस कार्यक्रम की शुरूआत की थी, जिसके बाद से पूरे प्रदेश में अलग-अलग स्थान पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर जनता को जागरूक किया जा रहा है।

डीजीपी ने लोगों को जागरूक करने के साथ ही उनकी शिकायतों का निवारण करने के भी निर्देश दिए थे। इसी के चलते आज के इस कार्यक्रम में मोहाली के फेस 11 के लोगों की समस्याओं को हल करने का काम किया गया है। जनता की शिकायतों पर पुलिस की ओर से किए गए समाधान के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक की दिककत काफी हद तक सुलझा ली गई है। पिछले एक महीने के दौरान फेस 11 में कोई भी चैन झपटमारी की घटना नहीं हुई है। पुलिस गश्त के बारे में भी लोगों के विचार में बदलाव आया है। इसके अलावा स्थानीय स्तर की कुछ समस्याएं बताई गई है। उन पर भी अगले एक महीने में उन्हें भी दूर कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments