Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहरियाणा के मौसम का बदला रुख, जल्द बढ़ने वाली है ठंड !...

हरियाणा के मौसम का बदला रुख, जल्द बढ़ने वाली है ठंड ! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : पिछले कुछ दिनों से हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह और रात में लोग हल्की ठंड महसूस कर रहे हैं। इस बीच मौसम वैज्ञानिकों ने नवंबर माह के अंत तक प्रदेश में कड़ाके की ठंड का आगाज होने की बात कही है। साथ ही आगामी 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में जमकर बारिश होने की भी बात कही गई है। ऐसा माना जा रहा है कि हरियाणा में बारिश के बाद ही कड़ाके की ठंड से हरियाणा वासियों का सामना होगा।

इस दिन से होगा मौसम में बदलाव

मौसम विभाग की मानें तो 11 नवंबर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। हरियाणा में मौसम आमतौर पर 12 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान 10 नवंबर तक हल्की गति से उत्तरी हवाएं चलने की संभावना से राज्य में दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट होगी। इस बीच 11 और 12 नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से कई क्षेत्रों में हल्की से भारी बारिश होगी। हरियाणा में बारिश के बाद प्रदेश में ठंड बढ़ सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments