Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
अमेरिका, UK और कनाडा के सिख तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान देगा फ्री ऑनलाइन वीजा
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsअमेरिका, UK और कनाडा के सिख तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान देगा फ्री ऑनलाइन...

अमेरिका, UK और कनाडा के सिख तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान देगा फ्री ऑनलाइन वीजा

ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा के सिख तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान में मुफ्त ऑनलाइन वीजा मिलेगा। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन 3 देशों से आने वाले सिख श्रद्धालुओं को 30 मिनट के अंदर मुफ्त ऑनलाइन वीजा दिया जाएगा। नकवी की यह टिप्पणी गुरुवार को लाहौर में सिख तीर्थयात्रियों के 44 सदस्यीय विदेशी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद आई।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक मंत्री ने सिख तीर्थयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने माना कि पहले सिख तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान की यात्रा करते समय मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। नकवी ने कहा कि सरकार ने सिखों के लिए वीजा प्रक्रिया को ऑनलाइन करके इसे आसान बना दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के पासपोर्ट धारक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, कोई भी व्यक्ति बिना किसी शुल्क के 30 मिनट के अंदर अपना वीजा प्राप्त कर सकता है।

भारतीय मूल के सिखों के बारे में उन्होंने क्या कहा

मोहसिन नकवी ने कहा कि यह सुविधा इन देशों में रहने वाले भारतीय मूल के सिखों को भी मिलेगी। सिख समुदाय को और अधिक सुविधाएं प्रदान करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि पाकिस्तान में कई सिख विरासत स्थलों को दर्शन के लिए खोला जाएगा और इसके लिए किसी परमिट की आवश्यकता नहीं होगी। नकवी ने पाकिस्तान आने वाले सिख तीर्थयात्रियों की संख्या को सालाना एक लाख से बढ़ाकर 10 लाख करने की इच्छा जताई, जिसमें युवा पीढ़ी को आकर्षित करने पर विशेष जोर दिया गया। पाकिस्तान सरकार ने 124 देशों के नागरिकों के लिए मुफ्त वीजा की सुविधा शुरू की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments