उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया हैं यहां एक व्यक्ति ने 250 से 300 ग्राम आलू चोरी होने पर पुलिस ही बुला ली। पुलिस ने जब उस व्यक्ति से पूछा की किसने लिए आलू तो उन्हें जवाब मिला जांच करना आपका काम है इसी की तो जांच करनी है।
यह घटना हरदोई जिले के कोतवाली शहर का है जहां मन्नापुरवा निवासी विजय वर्मा ने रात में यूपी-112 पर कॉल कर आलू चोरी होने की शिकायत की जिसके बाद पुलिस भी आनन-फानन में वहां पहुंची लेकिन पूछताछ में पता चला कि सिर्फ 250 से 300 ग्राम आलू चोरी हुए हैं जो कि व्यक्ति ने अपने घर में रखे थे।
वीडियो में पुलिस ने पूछा आलू कहां गए तो विजय वर्मा ने बताया कि इसकी ही तो जांच करनी है। फिलहाल इसका यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।



