Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsविधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली BJP को लगा झटका, पूर्व MLA ब्रह्म...

विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली BJP को लगा झटका, पूर्व MLA ब्रह्म सिंह तंवर ने थामा AAP का दामन 

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक ब्रह्म सिंह तंवर ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में ब्रह्म सिंह तंवर अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। अरविंद केजरीवाल ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की टोपी और पटका पहनाया।

बता दें कि अगले साल 2025 में दिल्ली विधानसभा का चुनाव होना है जिससे पहले दिल्ली में राजनीतिक घटनाक्रम में हलचल तेज हो गई है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे कर आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया था।

इसके बाद आम आदमी पार्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कि जिसमें अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ब्रह्म सिंह तंवर, जो दिल्ली की राजनीति में एक प्रमुख व्यक्ति हैं, आज वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं उन्होंने छतरपुर और महरौली से विधायक के रूप में कार्य किया है और सेवा करते रहे हैं साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ब्रह्म सिंह तंवर ने पिछले 50 वर्षों से दिल्ली के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments