Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsदेश में अगले साल से शुरू हो सकती है जनगणना, लोकसभा सीटों...

देश में अगले साल से शुरू हो सकती है जनगणना, लोकसभा सीटों का भी होगा परिसीमन

देश में अगले साल से जनगणना की शुरुआत हो सकती है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनगणना का काम 2026 तक चलेगा साथ ही जनगणना होने बाद लोकसभा सीटों की परिसीमन का रास्ता साफ हो जाएगा।

बता दें कि देश में पीछली बार वर्ष 2011 में जनगणना हुई थी जिसके बाद 2021 में जनगणना का कार्य होना था लेकिन महामारी कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण इसमें देरी हो गई। अब केंद्र सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार अगली जनगणना के आंकड़े 2026 में उपलब्ध होंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जनगणना के डेटा रिकॉर्ड करने की प्रक्रिया 2025 में शुरू होगी और रिपोर्ट 2026 में प्रकाशित की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब जनगणना का चक्र भी बदल जाएगा। हर 10 साल में होने वाली जनगणना अब 2035 में होगी। सूत्रों के अनुसार जनगणना पूरी होने के बाद लोकसभा सीटों का परिसीमन शुरू होगा। परिसीमन की प्रक्रिया 2028 तक पूरी होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments