Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
CM योगी आज महराजगंज को देंगे 940 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, बिजली विभाग को भी दिया कड़ा निर्देश 
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsCM योगी आज महराजगंज को देंगे 940 करोड़ के विकास परियोजनाओं की...

CM योगी आज महराजगंज को देंगे 940 करोड़ के विकास परियोजनाओं की सौगात, बिजली विभाग को भी दिया कड़ा निर्देश 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज महराजगंज के दौरे पर रहेंगे इस दौरान यहां मुख्यमंत्री योगी जनपदवासियों को करीब 940 करोड़ की 503 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी सबसे पहले नगर पंचायत चौक स्थित दिग्विजय नाथ कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर पहुंचेंगे इसके बाद सीएम नवनिर्मित महंत दिग्विजयनाथ बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम चौक बाजार का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी कांध पहुंचकर पीपीपी मोड पर 200 करोड़ रुपये की लागत से बने मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे सीएम के इस कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों को लेकर बिजली विभाग को सख्त निर्देश देते हुए प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का भी आदेश दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments