Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsभारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे...

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

देश के नए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस संजीब खन्ना होंगे. केंद्र ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की है। बता दें कि जस्टिस संजीव खन्ना 11 नवंबर को भारत के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ लेंगे। वह देश के 51वें CJI होंगे। उनकी नियुक्ति वर्तमान मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के सेवानिवृत्त होने के बाद हुई है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में जस्टिस संजीव खन्ना का कार्यकाल लगभग छह महीने का होगा और वह 13 मई 2025 को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

CJI चंद्रचूड़ 13 मई को छोड़ेंगे अपना पद

न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने 8 नवंबर 2022 को सीजेआई के रूप में पदभार संभाला था। न्यायमूर्ति खन्ना का सीजेआई के रूप में कार्यकाल छह महीने से थोड़ा अधिक होगा और वह 13 मई 2025 को पद छोड़ देंगे।

कौन हैं जस्टिस संजीव खन्ना?

न्यायमूर्ति खन्ना को 2005 में दिल्ली उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। 2006 में उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया था। 18 जनवरी 2019 को उन्हें सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। 14 मई 1960 को जन्मे जस्टिस संजीव खन्ना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर में कानून की पढ़ाई की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments