Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsकांग्रेस नहीं लड़ेगी UP उपचुनाव, सभी 9 सीटों पर दिया सपा उम्मीदवारों...

कांग्रेस नहीं लड़ेगी UP उपचुनाव, सभी 9 सीटों पर दिया सपा उम्मीदवारों को समर्थन

उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को अपना समर्थन दिया है कांग्रेस ने प्रेस वर्ता कर इस बात की जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक सीट बंटवारे पर पेंच फंसने के बाद अब कांग्रेस ने खुद को मैदान से अलग रखने का फैसला लिया है. यानी अब कांग्रेस यूपी उपचुनाव नहीं लड़ेगी।

इस फैसले के बाद ये बात तो साफ हो गई है कि दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई है। कांग्रेस ने पहले ही पांच सीटों की मांग की थी, लेकिन समाजवादी पार्टी ने केवल दो सीटें ऑफर की। इस स्थिति से कांग्रेस असंतुष्ट नजर आई। कांग्रेस ने महसूस किया कि सिर्फ दो सीटों पर चुनाव लड़ना लाभदायक नहीं है। साथ ही, कांग्रेस इंडिया गठबंधन की एकता और बीजेपी के खिलाफ मजबूती से लड़ने का संदेश देना चाहती है। इसलिए, कांग्रेस ने यूपी उपचुनाव न लड़ते हुए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों का समर्थन देने का फैसला लिया है।

साइकिल के चुनाव चिन्ह से लड़ा जाएगा उपचुनाव

समाजवादी पार्टी ने तय किया है कि प्रदेश की सभी 9 सीटों पर चुनाव साइकिल चुनाव चिन्ह के तहत लड़ा जाएगा। इस फैसले के मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “यह चुनाव संविधान और पीडीए के मान-सम्मान को बचाने का है। यहां बात सीट की नहीं, बल्कि जीत की है।” अखिलेश ने कहा कि इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर सपा के चुनाव चिन्ह साइकिलसे चुनाव लड़ेंगे।

13 नवंबर को उपचुनाव

अखिलेश यादव ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। इंडिया गठबंधन इस उपचुनाव में जीत का नया अध्याय लिखने की तैयारी कर रहा है। यूपी में 9 सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे, और सभी दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments